फूलपुर। बार एशोसिएशन फूलपुर की बैठक शनिवार को संघ के अध्यक्ष लालचंद यादव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें एसडीएम न्यायालय को छोड़कर अन्य न्यायालयों में कार्य करने का निर्णय अधिवक्ताओं ने लिया। लालचंद यादव ने कहा की 27 फरवरी को फूलपुर एसडीएम प्रकरण को लेकर अधिवक्ता संघर्ष समिति की बैठक जिलाधिकारी ने बुलाई थी। जिसमें संघर्ष समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता तारकेश्वर मिश्र के साथ जिले के अन्य बार संघ से जुड़े पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में बात नहीं बनी, जिसके कारण यह निर्णय लिया गया कि अब फूलपुर में अन्य अदालतों में चल रहे मुकदमों की सुनवाई होती रहे जिससे कि वादकारियों को कोई परेशानी न हो। आधीवकताओं ने फूलपुर एसडीएम न्यायालय को छोड़कर तहसीलदार, अपर तहसीलदार, नायब तहसीलदार के न्यायालय में न्यायिक कार्य करने का निर्णय लिया। इन अदालतों में वकीलों ने काम करना शुरू कर दिया है । अधिवक्ता अभी 15 दिन तक एसडीएम न्यायालय में कार्य नही करेंगे। संचालन घनश्याम तिवारी ने किया। इस मौके पर रामनरायन यादव, इंदुशेखर पांडेय, इश्तियाक अहमद, पीसी लाल, महेंद्र कुमार, सतीश चंद, विजय, रामपलट, देशराज आदि उपस्थित थे।