फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने उठाई विश्वविद्यालय की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शिवा जी पीजी कालेज तेरही के छात्रों ने भी मंगलवार को आजमगढ़ जनपद में आवासीय विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग उठाई।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय अभियान के तहत चल रहे हस्ताक्षर अभियान में शिवा जी पीजी कालेज तेरही कप्तानगंज में प्राचार्य डा. एके मिश्रा और छात्र संघ के अध्यक्ष प्रशांत यादव के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं और प्रोफेसरों हस्ताक्षर अभियान में चढ़बढ़ कर शामिल रहे। प्राचार्य ने कहा कि आजमगढ़ में 250 से अधिक महाविद्यालय है और आजमगढ़ मंडल मुख्यालय है, इसके बाद भी जनपद में एक विश्वविद्यालय नहीं होना सभी के लिए शर्मनाक है। छात्र संघ के अध्यक्ष ने कहा कि जनपद के युवा विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए कमर कस चुके है। विश्वविद्यालय अभियान के संयोजक डा. सुजीत भूषण ने कहा कि आजमगढ़ में विश्वविद्यालय स्थापना को लेकर गंभीरता से सोचना होगा। हस्ताक्षर अभियान में डा. मदन मोहन पांडेय, डा. सत्यदेव कुमार गौतम, गोविंद गुप्ता, श्रवण कुमार, डा. माधुरी गुप्ता सहित अनेक लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें