अतरौलिया। पूर्व ब्लाक प्रमुख स्व. माया प्रसाद यादव की 14वीं पुण्यतिथि स्मृति दिवस के रूप में गुरुवार को अतरौलिया स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में मनाई गई। पूर्व प्रमुख के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्घासुमन अर्पित किया गया। सपा के राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव, क्षेत्रीय विधायक डा. संग्राम यादव और स्व. माया प्रसाद यादव के पुत्र पूर्व प्रमुख चंद्रशेखर यादव ने अतरौलिया विकासखंड परिसर में स्थित स्व.माया प्रसाद यादव की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। बलराम यादव ने कहा कि माया प्रसाद यादव हमेशा दलितों, पिछड़ों, शोषितों और वंचितों की लड़ाई लड़ते रहे। विधायक डा. संग्राम यादव ने कहा कि स्व. माया प्रसाद यादव की कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता है। पूर्व प्रमुख चंद्रशेखर यादव ने कहा कि वह हमेशा कहा करते थे कि राजनीति में सेवाभाव का होना जरूरी है और कभी भी अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटना चाहिए। इस मौके पर सुभाष चंद्र जायसवाल, गुड्डू यादव, महेंद्र यादव, जगदीश पांडेय, संजय मिश्र, राजीव रंजन पांडेय, राधेश्याम लीडर, कमला यादव, घनानंद गिरि, रामहित यादव, श्याम करन दादा, दिलीप सिंह, पिंटू यादव आदि उपस्थित थे।