तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैरीचंद के ग्रामीणों ने खाद्यान्न ना मिलने की शिकायत को लेकर मंगलवार को उप जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए उचित कार्रवाई की मांग की। तहसील क्षेत्र के बैरीचंद में खाद सुरक्षा अधिनियम 2013 मार्च 2016 से लागू होने के बाद भी आज तक शत-प्रतिशत ग्राम वासियों को खाद्यान्न उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। जिससे आए दिन तहसील मुख्यालय पर ग्रामीणों को खाद्यान्न की मांग लेकर उप जिलाधिकारी और तहसीलदार का घेराव करना पड़ता है। एसडीएम ने ग्रामीणों की बात को सुना और उचित कार्रवाई काआश्वासन दिया। ब्यूरो