फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ घंटा विलंब से पहुंची उत्सर्ग एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे का असर जनपद से होकर जाने वाली ट्रेेनों पर भी पड़ रहा है। जिसके कारण लंबी दूरी की ट्रेनें कई-कई घंटा विलंब से आजमगढ़ स्टेशन पर पहुुंच रही हैं। इनसे यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। जनपद से होकर रविवार को गुजरने वाली मऊ-आनंद बिहार एक्सप्रेस15025 चार घंटा, सरजू जमुना एक्सप्रेस 14650 पांच घंटा, साबरमती एक्सप्रेस 19165 सात घंटा, उत्सर्ग एक्सप्रेस अप 18191 आठ घंटा, उत्सर्ग डाउन 18192 नौ घंटा, कैफियात डाउन 12226 छह घंटा विलंब से आजमगढ़ स्टेशन पर पहुंची। हालांकि कैफियात अप 12225 आजमगढ़ से दिल्ली के लिए समय से रवाना हुई। उधर शाहगंज-बलिया पैसेंजर भी आठ घंटा विलंब से चल रही है। ट्रेनों के लेट लतीफी के चलते दीदारगंज रोड, खोरासन रोड, सरायमीर, फरिहा, रानीकी सराय, आजमगढ़ और मोहम्मदाबाद आदि स्टेशनों पर यात्री इस कड़ाके की ठंड में परेशान हैं। ट्रेन पकड़ने के लिए उन्हें कई-कई घंटे स्टेशन पर व्यतीत करना पड़ रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें