फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थगन आदेश के बाद भी किया जा रहा कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मार्टीनगंज तहसील के सिकरौर सहबरी गांव निवासी त्रिलोकी पुत्र रामचेत ने सोमवार को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई। स्थगन आदेश के बाद भी विवादित भूमि पर आयल कंपनी पर कब्जा करने का आरोप लगाया। त्रिलोकी ने जिलाधिकारी को बताया कि वह लोग तीन भाई हैं। सिकरौर सहबरी में सड़क से सटे उनकी भूमि का एक टुकड़ा है। इस पर तीनों भाइयों का बराबर का हिस्सा है। बंटवारे को लेकर दीवानी न्यायालय और एसडीएम फूलपुर की अदालत में मुकदमा भी लंबित है। इतना ही नहीं उक्त भूमि पर एसडीएम फूलपुर की कोर्ट से स्थगन आदेश भी पारित है, जो आज भी प्रभावी है। उक्त भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने की नियत से आयल कंपनी की ओर से अवैध रूप से निर्माण कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने उक्त मामले की जांचकर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें