फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय रेडक्रास सोसायटी ने बांटा कंबल

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। भारतीय रेडक्रास सोसायटी के तत्वाधान में बुधवार को क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय हाजीपुर पर कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में आए हुए लोगों के शुगर की भी जांच की गई। अतिरिक्त सीएमओ डॉ. परवेज अहमद और डिप्टी सीएमओ सीपी गुप्ता द्वारा संयुक्त रुप से 100 जरूरतमंदों में कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान ही पीएचसी हरैया की टीम ने ग्लूकोमीटर मशीन द्वारा 112 लोगों के शुगर की भी जांच की गई। जिसमें 11 प्रतिशत लोग शुगर से पीड़ित मिले। जिन्हें दवा उपलब्ध कराने के साथ ही बचाव की भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर धु्रव मिश्र शास्त्री, प्रधान सुभाष सिंह, सुरेश सिंह, रामबली सिंह, रामाधार सिंह, कमला सिंह, हरिवंश पटेल, मनोज शर्मा, सोमनाथ, पप्पू सिंह, रणविजय सिंह, रामअवध शुक्ला, कल्पनाथ सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें