फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल दोपहर तक सभी केंद्र उपलब्ध होंगे संयत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
उपनिदेशक मंडी ने रविवार को सभी मंडी सचिवों की बैठक लेकर सोमवार को सभीधान खरीद केंद्रों का निरीक्षण कर उपलब्ध संयत्रों के बारे में जानकारी लेने और मंगलवार दोपहर तक कमी को हर हालत में दूर करने के निर्देश दिए हैं। समन शुल्क वसूलने के लिए किराये पर वाहन लेने के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। इसके बाद भी कमी रही तो कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।धान खरीद में लापरवाही मिलने पर पिछले दिनों शासन की ओर से तत्कालीन उपनिदेशक मंडी अमिताभ शुक्ला के सस्पेंड कर दिया गया था। उपनिदेशक मंडी वाराणसी हिमांशु शेखर त्रिपाठी को आजमगढ़ मंडल का भी चार्ज सौंप दिया गया था। इसके बाद उन्होंने बैठक लेकर मंडी सचिव बालिया से चार्ज छीनकर इसकी जिम्मेदारी भी मंडी सचिव आजमगढ़ जेपी सिंह को सौंप दी थी। सभी को धान खरीद केंद्रों पर तत्काल व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए गए थे। समन शुल्क वसूली में कमी पर भी नाराजगी जताई गई थी। रविवार को भी उपनिदेशक मंडी ने सबी सचिवों की बैठक लीष सभी सचिवों को सोमवार को मंडल के सभी धान खरीद केंद्रों का दौरा कर कमियों का चिह्नत करने और डिप्टी आरएमओ से मामले की जानकारी लेने के निर्देश दिए। इसके बाद मंगलवार को दोपहर 12 बजे तक सभी केंद्र पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करा दो बजे तक रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही समन शुल्क वसूलने में हो रही परेशानी के मद्देनगर विभागीय अधिकारियों को किराये पर वाहनों का अधिग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। लाक्ष्य के सापेक्ष डेढ़ गुना वसूली न होने पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें