फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद पार्क और प्रतिमा की सफाई की

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जागो युवा सेवा संस्थान की टीम ने बुधवार को नगर के जजी मैदान के सामने स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा और पार्क की सफाई की। संस्थान के सचिव पवन सिंह ने कहा कि आठ महीनों से स्वामी विवेकानंद के पार्क में लगा फव्वारा बंद पड़ा है। साथ ही फव्वारे का पानी भी गंदा हो गया है। जिसमें सड़न पैदा होने से मच्छर पनप रहे हैं। यहां के रहने वाले रजत शर्मा ने पूरे मामले से संस्थान से अवगत कराया। जिसको लेकर बुधवार को सफाई अभियान चलाया गया। संयोजक विनीत सिंह ने कहा कि पार्क से जब हमारी टीम ने प्रदूषित पानी निकाला शुरू किया, तब जाकर नगर पालिका प्रशासन ने टैंकर भेजवाया। पार्क में लगा मोटर खराब है। जिसे शीध्र बदला जाए नहीं तो युवाओं के आदर्श स्वामी विवेकानंद के सम्मान के लिए आंदोलन का रूख अख्तियार करना पड़ेगा। विवेक सिंह, विवेक राय, अतुल सिंह, ऋषभ सिंह रानू, ऋषभ पांडेय, सौरभ सिंह, धर्मेंद्र यादव, रजत शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें