फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई पहनाएगा जूता तो कोई खिलाएगा टाफियां

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए शुक्रवार को प्रत्याशियों में चुनाव चिह्न का आवंटन कर दिया गया। निर्दलीय उम्मीदवार के लिए 198 प्रतीक चिह्न आवंटित किए गए थे। निर्दलीय प्रत्याशियों की स्थिति देखें तो दस लोगों ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है। इसमें छह प्रत्याशी आजमगढ़ लोकसभा सीट से और चार प्रत्याशी लालगंज लोकसभा सीट से मैदान में है। इन प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न पर अगर गौर करें तो कोई मतदाताओं को जूता पहनाकर अपने पक्ष में करने की कोशिश करेगा तो कोई टाफियां खिलाकर उनके मुंह को मीठा करते हुए अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करेगा। वहीं अगर राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशियों की बात करें तो हवाई जहाज से उड़ने वाले साइकिल की सवारी करेंगे और कोई इंजीनियर होने के बाद भी मतदाताओं के वोटों पर झाड़ू फिराएगा। कोई प्रत्याशी हेलीकाप्टर चलाएगा तो कोई ट्रैक्टर से खेतों में जुताई करेगा। कोई कैंची चलाएगा तो कोई सीटी बजाकर अपनी ओर लोगों के ध्यान को आकर्षित करेगा। चुनाव चिह्न मिलने के बाद अब प्रत्याशी चुनाव मैदान में होंगे। लोगों तक अपने चुनाव चिह्न को पहचाना इनके लिए जरूरी है। अब मतदाता किसे अपना प्रतिनिधि चुनेंगे यह तो उन पर निर्भर है लेकिन हर प्रत्याशी अपनी जीत का दावा कर रहा है। जीत और हार का फैसला 12 मई को होने वाली मतगणना के बाद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें