आजमगढ़। भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पारिकर और मुकेरीगंज मुहल्ले में पटाखा की दुकान में आग लगाने से मृत लोगों की आत्मा की शान्ति के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। दो मिनट का मौन रखा गया। जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने कहा कि सादगी और शालीनता के प्रतीक गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन से राष्ट्र की अपूरणीय छति हुई है। शहर के मुकेरीगंज मुहल्ले में घटी घटना ने हृदय को द्रवित कर दिया है। श्रीकृष्ण तिवारी, रामाधीन सिंह, प्रेम नरायण पांडेय, देवेन्द्र सिंह, तीजा राम, हरीश तिवारी, पंकज सिंह कौशिक, माहेश्वरी कान्त पांडेय, अरविंद जायसवाल, अमित राय, लक्ष्मण मौर्या, हरिवंश मिश्रा, विवेक सिंह, विनय प्रकाश गुप्त, संचिता बैनर्जी, आनन्द गुप्ता, पूनम सिंह, बबिता जसरासरिया, विभा बर्नवाल, दिवाकर सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, पंकज सिंह, अशोक सोनकर, विवेक निषाद, राकेश सिंह, मृगांक शेखर सिन्हा थे।