आजमगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से नेशन विद नमो कार्यक्रम के तहत रविवार को मार्टिनगंज में रन फॉर नरेंद्र मोदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भारी संख्या में भाजयुमो सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा पीएम बनाने का संदेश लेकर दौड़ लगाई। कार्यक्रम के संयोजक अमित राय ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूत करना है। इसके लिए हर आदमी को रन फार नरेंद्र मोदी की राह पर चलना होगा। देश की सीमाएं देश का गरीब देश का किसान खुशहाल हो सकेगा। चंद्रपाल सिंह ने कहा कि भाजयुमो का हर कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाने के लिए अपने स्तर से कमर कस चुका है। जनपद की दोनों सीटों पर कमल खिलाकर देश में मोदी अगेन पीएम के लक्ष्य को पूर्ण करना है। इस मौके पर अंकुर राय, अमित राय, आकाश राय, सचिन, अमरजीत यादव, अमन, हर्ष राय, विक्रांत गौंड, पवन, प्रशांत, राहुल सत्या आदि रहे।