फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों के रंगरोगन और सजावट का कार्य पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शिवरात्रि को लेकर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शिवालयों के रंग-रोगन और सजावट का काम पूरा हो चुका है। सोमवार को शिवरात्रि के अवसर पर शिवालयों में बाबा को रिझाने के लिए श्रद्धालुओं का रेला उमड़ेगा। महराजगंज स्थित भैरोबाबा धाम और नगर के भवरनाथ मंदिर में बाबा को जल चढ़ाने के लिए भोर से लोगों की भीड़ जमा रहती है। कई स्थानों से बाबा की बारात निकाली जाती है। शिवरात्रि को लेकर नगर के भवरनाथ मंदिर को पूजा समिति द्वारा आकर्षक ढ़ंग से सजाया गया है। मंदिर के मुख्य गेट पर फूलों की लड़ियां लगाई गई हैं। मंदिर के रंगरोगन के साथ ही मंदिर परिसर की धुलाई और साफ सफाई का कार्य पूरा कर लिया गया है। इस दौरान यहां उमड़ने भीड़ को देखते हुए दुकानदार भी अपनी दुकानें सजाने लगे हैं और वाहन स्टैंड भी बनने लगे हैं। नगर क्षेत्र में गौरीशंकर घाट और पुराना पुल के पास से शिव बारात भी निकाली जाएगी। वहीं, महराजगंज स्थित भैरोबाबा स्थान पर शिवरात्रि के अवसर पर भोर से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। श्रद्धालु मंदिर परिसर में स्थित पवित्र सरोवर में स्नान करने के बाद बाबा का भोग लगाते हैं। महिलाएं कड़ाही चढ़ाने के बाद बाबा को हलवा और पुड़ी का भोग लगाती है। इसके बाद लोगों द्वारा यहां लगे मेले में खरीदारी की जाती है। मेले को लेकर दुकानदारों ने अपनी जगह सुरक्षित करना शुरू कर दिया है। दोनों ही स्थानों पर गर्भ गृह से लेकर मुख्य गेट तक पुलिस तैनात रहेगी। शिवरात्रि के अवसर पर नगर से सटे भवरनाथ मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। इस दौरान आजमगढ़ से फैजाबाद और गोरखपुर जाने के लिए यही मुख्य मार्ग है। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से रूट डायवर्जन किया गया है। फैजाबाद की ओर से आने वाले वाहनों को भवरनाथ चौराहे से हाफिजपुर, बैठौली, सिधारी होते हुए रोडवेज भेजा जाएगा। इसी तरह से गोरखपुर से आने वाले वाहनों को हाफिजपुर चौराहे से बैठौली, सिधारी होते हुए रोडवेज भेजा जाएगा। वहीं रोडवेज से फैजाबाद और गोरखपुर जाने वाले वाहनों को बैठौली, हाफिजपुर होते हुए गंतव्य को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें