फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से जुडे 15 हजार लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। आईपीपीबी की तरफ लोगों का रूझान तेजी से बढ़ा है। यही कारण है कि अपने उदभव के मात्र छह माह में ही इस बैंक के पास पंद्रह हजार से अधिक ग्राहक हो चुके है। इतना ही नहीं इन ग्राहकों द्वारा अब सामान्य तौर पर लेन-देन भी किया जा रहा है। आईपीपीबी इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक द्वारा ग्राहकों को प्राइवेट बैंकों की भांति सुविधाएं उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसके चलते ही यह उपलब्धि हासिल हुई है। जिसे लेकर डाकघर प्रशासन में खुशी व्याप्त है। डाकघरों को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य को लेेकर केंद्र सरकार ने डाकघर को बैकिंग लाइसेंस उपलब्ध करा दिया है। इसके तहत इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की शुरूआत डाक विभाग ने किया है। जिले में मुख्य डाकघर में बैंक की शाखा खुली है तो इसके साथ ही आजमगढ़ परिक्षेत्र के सभी छोटे-बड़े डाकघरों पर एक्ससेस प्वाइंट स्थापित कर लोगों को इससे जोड़ा जा रहा है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि डाकियों के माध्यम से भी इस बैंक में खात खुलवाने वालों को लेन-देन की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। इतना ही नहीं सिर्फ एक आधार कार्ड नंबर उपलब्ध करा कर कोई भी चंद मिनटो में अपना खाता खोल सकता है। प्रवर डाक अधीक्षक योगेंद्र मौर्या ने बताया कि मुख्य डाकघर में बैंक की शाखा स्थापित है। वहीं परिक्षेत्र में स्थित 539 ग्रामीण व 70 उप डाकघरों पर भी एक्ससेस प्वाइंट स्थापित कर लोगों को इससे जोड़ा जा रहा है। शुरूआत के चार माह में साढ़े तीन हजार खाते खुले थे और जनवरी से अब तक साढ़े ग्यारह हजार खाते खुल चुके है। एक्सेस प्वाइंट के अलावा पोस्टमैनों के माध्यम से भी ग्राहकों को सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें