सरायमीर। थाना क्षेत्र के कौरा गहनी गांव में सात मार्च को 14वां आल इंडिया मुशायरा ‘एक शाम हेमवती नन्दन बहुगुणा के नाम’ का आयोजन किया गया है। इसकी अध्यक्षता जेड के फैजान करेंगे। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य रहेंगे। उद्घाटन पूर्व सांसद मोहम्मद अदीब करेंगे। कार्यक्रम की संरक्षक कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी होंगी। मुशायरा के आयोजक हेमवतीनंदन बहुगुणा समृति समिति के जिलाध्यक्ष मोहम्मद साजिद खान आजमी ने शनिवार को बताया कि स्व.हेमवती नंदन बहुगुणा ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में उर्दू शिक्षकों की नियुक्ति कर रोजी-रोटी देने के अलावा उर्दू भाषा को बढ़ावा दिया था। ऐसे महान पुरुष की याद में मुशायरा का आयोजन किया जाना महान व्यक्तित्व के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मुशायरे में डॉ. कलीम कैसर, जौहर कानपुरी, जमील खैराबादी, अल्ताफ जेया, खुर्शीद हैदर, हासिम फिरोजाबादी, सहरियार, मैकश आजमी, भालचंद त्रिपाठी, अयूब वफ़ा, शादाब आजमी, सबीना अदीब, शाइस्ता सना, अनामिका अंबर, गुले सबा, वसीम रामपुरी आदि शायर भाग लेंगे। मुशायरे का संचालन मोईन शादाब देहलवी करेंगे। इस मौके पर डॉ. रामकिशुन, अतहर आलम, शाहनुल्लाह, जफ़र आलम, अशोक शास्त्री, मो. आमिर, आरिफ प्रधान आदि लोग मौजूद रहे।