फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भले ही मोदी से छोटे लेकिन विपक्ष में सबसे बड़े नेता राहुल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। राज्य सभा सांसद अमर सिंह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी को घेरने के लिए विपक्षी गठबंधन बन रहा है। हर कोई खुद को पीएम पद का उम्मीदवार घोषित करने में लगा है लेकिन विपक्ष के पास राहुल गांधी से बड़ा कोई नेता नहीं है। देश की राजनीति में प्रियंका जैसों का आना जरूरी है। वह चुनाव में यशस्वी जरूर होंगी लेकिन जीत मोदी की होगी। लालगंज तहसील परिसर में अपनी जमीन को सेवा भारती के नाम रजिस्ट्री करने आए अमर सिंह ने पत्रकारों से कहा कि पांच राज्यों में हुए चुनाव में मध्य प्रदेश में भाजपा कांग्रेस से एक लाख वोट ज्यादा पाने के बाद भी हार गई। मायावती पीएम बनने का सपना देख रही हैं जबकि वो सिर्फ आधे यूपी की लीडर हैं। कहा कि अगला चुनाव पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच होगा, जिसमें जनता मोदी को चुनेगी। राहुल गांधी भले ही पीएम मोदी से छोटे हों पर विपक्ष में वे सबसे बड़े नेता हैं। धारा 370 और तीन तलाक पर उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर आज देश भले ही एकजुट है लेकिन विपक्ष इसका विरोध करेगा। इस पर चर्चा होनी चाहिए। शिवपाल को सपोर्ट करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कई बार बबुआ ने मेरा चीर हरण किया है। कई बार कहा कि मैं बाहरी हूं। अब तो मैं नहीं हूं फिर वो एक क्यों नहीं हो जाते। आजम खां को हाशिये पर किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बब़ुआ बहुत चालू है। उसे मालूम है कि कब क्या करना है। उसकी भी घर वापसी होगी। एक दिन बबुआ को भी संघी भाषा बोलनी है। अखिलेश के बीजेपी के साथ आने के सवाल पर कहा कि बबुआ का तो पता नहीं लेकिन मायावती बीजेपी के साथ आ सकती हैं क्योंकि उन्हें खुद पता नहीं कि वह कब क्या करेंगी। प्रियंका के राजनीति में आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं उनका सम्मान करता हूं। वह बहुत बड़े घराने से हैं। उनके राजनीति में आने से कॉकरोच पार्टियां खत्म होंगी। उन्होंने पुलवामा हमले के बाद प्रधानमंत्री द्वारा उठाए गए कदम की सराहना की। कहा कि इससे पहले सेना को गोली चलाने के लिए आदेश देना पड़ता था। जवानों से गोलियों का हिसाब मांगा जाता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सेना को खुली छूट देने की मैं सराहना करता हूं। इस मौके पर प्रेमचंद गौड़ प्रांत मंत्री सेवा भारती, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर प्रचारक अनुज, विभाग प्रचारक बैरिस्टर, सेवा प्रमुख गोरक्ष प्रांत डा. राकेश सिंह और समाजसेवी वीरभद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें