फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

178 जोड़ों का हुआ पंजीकरण, शादी के लिए बनेंगे 16 पंडाल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। समाज कल्याण विभाग के संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की तैयारी जोर-शोर से जारी है। नौ फरवरी को आईटीआई मैदान में होने वाले आयोजन के लिए अभी तक 178 जोड़ों का पंजीकरण हो चुका है। विवाह के 16 पंडाल बताने जा रहे हैं। प्रत्येक पंडाल पर प्रभारी अधिकारियों के साथ ही सहायक प्रभारी अधिकारियों की तैनाती की गई है। अभी शुक्रवार को भी सामूहिक विवाह के पंजीकरण जारी रहेगा। इससे जोड़ों की संख्या में परिवर्तन हो सकता है। समाज कल्याण अधिकारी राजेश यादव ने बताया कि सामूहिक विवाह में कन्याओं के देने के लिए सामान आदि की खरीदारी की जा रही है। बेसिक शिक्षा विभाग को कार्यक्रम स्थल रंगोली बनवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीपीओ को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से मंगल गीत जाने के लिए महिलाओं की व्यवस्था कराई जा रही है। गेट पर भांगड़ा कलाकारों का व्यवस्था की गई है। शहनाई की व्यवस्था भी होगी। उद्यान विभाग को फूलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गायत्री परिवार के सदस्यों को भी आमंत्रित किया गया है। प्रत्येक पंडाल में दो पंडित की व्यवस्था कराई जाएगी। इसके साथ ही मुस्लिम जोड़ों के लिए अलग पंडाल की व्यवस्था होगी। इससे पहले विभाग सौ से अधिक जोड़ों की शादियां करा चुका है। फिर भी अभी शासन से निर्धारित लक्ष्य दूर है। गुरुवार शाम को एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में योजना के संबंध में बैठक भी हुई। उन्हों ने बताया कि गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले अनुसूचित जाति-जनजाति, सामान्य, पिछड़ा और अल्पसंख्यक वर्ग के गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी के लिए प्रति जोड़ा व्यय के लिए 35 हजार के स्थान पर 51 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। अब 35 हजार कन्या के खाते में दिए जाएंगे। आवश्यक सामग्री पर 10 हजार और आयोजन पर छह हजार की धनराशि व्यय की जाएगी। सामूहिक विवाह योजना की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। मुख्य कोषाधिकारी विजय शंकर, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार यादव, स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें