आजमगढ़। अखिल भारतीय चित्रांश महासभा द्वारा शनिवार को गुरुटोला स्थित एक स्कूल में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्र की पुण्यतिथि अध्यक्ष सुबाष चंद्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मनाई गई। लोगों ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान चित्रगुप्त और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के चित्र के सामाने दीप प्रज्ज्वलित और माल्यार्पण कर किया गया। संस्था के संरक्षक दीनानाथ लाल श्रीवास्तव, डा. निरंकार प्रसाद श्रीवास्तव ओर पूर्वांचल अध्यक्ष भानू प्रताप श्रीवास्तव, अशोक कुमार अस्थाना, डा. आरपी श्रीवास्तव ने शास्त्री जी के जीवन पर विस्तार से जानकारी दी। मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष शीला श्रीवास्तव ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर अजय कुमार, नागेंद्र लाल, आनंद प्रकाश, नरेंद्र कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। इसी क्रम में अखिल भारतीय चित्रांश महासभा और भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में गिरजाघर के पास स्थित स्वामी विवेकानंद की जयंती समारोह पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विचार व्यक्त किए गए। इस अवसर पर पालिाक अध्यक्ष शीला श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, सुबाष चंद्र, हेमंत कुमार, सतीश चंद्र, सर्वेश लाल, सुनील कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।