फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय जनपद की सबसे बड़ी जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में राज्य आवासीय विश्वविद्यालय की मांग को लेकर युवा और प्रबुद्धजनों का क्रमिक अनशन नौवें दिन भी जारी रहा। विश्वविद्यालय की मांग को समर्थन देने के लिए विभिन्न संगठनों के लोग अनशन पर पहुंचे। वक्ताओं ने कहा कि विवि जनपद की सबसे बड़ी जरूरत है। गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय के शोध छात्र रामचेत यादव ने कहा कि विवि से जनपद की नई पहचान उभरेगी। वरिष्ठ अधिवक्ता एसके सिंह ने जनपदवासियों का आह्वान किया कि आने वाली पीढ़ी के लिए विश्वविद्यालय के लिए एकजुट हों। डीएवी पीजी कालेज के छात्र सत्यजीत श्रीवास्तव ने कहा कि विश्वविद्यालय के लिए जनपदवासी कमर कस चुके हैं। सरकार को आजमगढ़ में विश्वविद्यालय देना ही होगा। शिब्ली नेशनल कॉलेज के छात्र नेता अमित कुमार सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय के मुद्दे पर हम सब प्रबुद्धजन को एकजुट होना होगा। समाजसेवी रूदल सोनकर ने कहा कि सरकार की उदासीनता के चलते जनपदवासियों को विश्वविद्यालय के लिए अनशन करना पड़ रहा है। देवराज सिंह, सूबेदार पासवान, आशुतोष सिंह, रिशु साहनी डब्लू, राज शर्मा, नजीर अहमद मंसूरी, शिवबोधन उपाध्याय, राकेश गांधी, डॉ.सुजीत भूषण, दीपू खरवार, दिलीप अग्रवाल, मनिंदर कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें