सगड़ी। तहसील क्षेत्र के जीयनपुर स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में रविवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन जीत लिया। प्रस्तुतियों पर खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित किया। मुख्य अतिथि एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षा के बल पर ही आगे बढ़ा जा सकता है। बच्चों ने जो कार्यक्रम प्रस्तुत किए वो बहुत ही सराहनीय हैं। विशिष्ट अतिथि सीओ सगड़ी अजय यादव ने बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम को खूब सराहा। विद्यालय के प्रबंधक संतविजय यादव ने आभार प्रकट किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य साहिल यादव और संचालन आशीष, अमृता ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर अभिनव यादव, आशुतोष राय, आशीष, गोपाल मौर्य, अजय, दुर्गा प्रसाद यादव, रामनिवास मौर्य, हरिकेश विश्वकर्मा आदि लोग मौजूद थे।