ठेकमा। भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने गुरुवार प्रदेश सरकार के वन मंत्री दारा सिंह चौहान का जिवली बाजार स्थित गैस एजेंसी पर माल्यर्पण कर स्वागत किया। दारा सिंह चौहान ने कहा कि 2019 में फिर भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार बनेगी। केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं जनता के समक्ष हैं। योगी आदित्यनाथ की प्रदेश औक मोदी की केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली से आम जनता में भाजपा की लोकप्रियता बढ़ी है। लोकसभा चुनाव सभी पुराने गठबंधनों दलों के साथ पार्टी लड़ेगी। मध्यप्रदेश, राजस्थान में पार्टी बहुत कम अंतर से पीछे रही। पार्टी का मत प्रतिशत बढ़ा है। मंत्री ओमप्रकाश राजभर के निजी सचिव पर कहा कि जांच के बाद सचिव दोषी होगा तो कानून अपना काम करेगा। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रदेश योजनाओं को आम जनता में प्रसारित करें। घनश्याम राय, अश्वनी राय, हीरू, चंद्रभूषण मिश्रा, धीरेन्द्र उपाध्याय, मनीष राय, राजेश राय, श्रीप्रकाश राय, चंदेसर राय, बृजेश राय मौजूद रहे।