फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केक काट कर मनाया गया वृद्ध जन्म दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अराजीबाग स्थित वृद्धजन आवास में शुक्रवार को वृद्ध महिला और वृद्ध पुरुषों का जन्म दिवस वृद्धजन आवास अधीक्षक डा.सुजीत राय की उपस्थिति में केक काटकर मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर न्यायाधीश दीवानी न्यायालय रामेंद्र कुमार ने दीप प्रज्ज्वल कर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि नई पीढ़ी और पुरानी पीढ़ में विचारों के अंतर के कारण वृद्धा आश्रम में वृद्धों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिसको रोकने का हमे प्रयास कराना चाहिए। सरकार ने वृद्धों के लिए अनेक प्रकार के कानूनी अधिकार दे रखे है। जिसके प्रति वृद्धों को जागरुक करने की आवश्यकता है। अधीक्षक डा. सुजीत राय ने कहा कि वृद्धजन आवास में निर्धन, निराश्रित और आश्रयहीन वृद्धों को रखा जाता है। जिनकों सभी सुविधाएं मुफ्त उपलब्ध कराई जाती है। कार्यक्रम में तीरथ यादव, विजय शंकर राय, अशोक अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, बद्री प्रसाद गुप्ता, भानू प्रसाद गुप्ता सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें