फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरब्रिज निर्माण में देरी से बढ़ी लोगों की मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
पल्हनी। सिधारी-गाजीपुर रोड पर स्थित रेलवे लाइन पर बने रहे ओवरब्रिज का निर्माण कच्छप गति से हो रहा है। जिसके कारण इस मार्ग से आवागमन करने वालों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं ओवरब्रिज के दोनों तरफ रहने वाले लोगों का धूल के कारण बुरा हाल है। जबकि शासन द्वारा मार्च 2018 में इस कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया गया था लेकिन इसके धीमी गति से चलने के कारण ऐसा प्रतीत होता है कि मार्च 19 तक भी इसका निर्माण पूरा नहीं हो पाएगा। इधर से आने जाने वाले स्कूली छात्रों को क्रॉसिंग पर जाम होने के कारण आए दिन देर हो जाती है। इसके अगल के लोगों का रहना दूभर हो गया है। मार्ग से उड़ने वाली धूल लोगों के घरों में पहुंचकर उन्हें रोगी बना रही है। पुल की ढलाई पूरी होने के बाद भी उत्तर तरफ सिधारी पर अप्रोच मार्ग की अभी तक खुदाई भी नहीं हो रही है जिसके कारण लोगों में काफी असंतोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि सर्विस लेन बन जाती तो धूल से मुक्ति मिल जाती। इसके कारण सिधारी से लेकर जमालपुर तक के लोगों को काफी प्रदूषण युक्त हवा मिल रही है दिन में उधर से गुजरना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें