फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने की नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट में सोमवार को विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की गई। इसमें विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के जेंडर रेशियो, ईपी रेशियो प्राप्त दावें/आपत्तियों की ईआरओ नेट पर फीडिंग, निस्तारण, दावें/आपत्तियों का ई-रोल अपडेशन और मतदाता पहचान पत्र जनरेशन आदि कार्यों की खराब प्रगति पर उन्होंने समस्त एसडीएम और तहसीलदार को तीन दिन के अंदर गुणात्मक सुधार के साथ कार्य पूर्ण किए जाने की चेतावनी दी। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 17 नवंबर को जनपद के समस्त मतदान केंद्रों पर दिव्यांग जन और महिला मतदाताओं के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। जनपद के समस्त दिव्यांग जन और महिला नागरिकों से अपेक्षा की गई कि उक्त तिथि को अपने मतदेय स्थल पर पहुंचकर निर्वाचक नामावली का निरीक्षण कर लें। यदि उनका नाम अभी तक निर्वाचक नामावली में सम्मिलित न हुआ हो और वो इस अभियान एक नवंबर से अब तक अपना नाम सम्मिलित कराने के लिए प्रारूप-छह पर दावा प्रस्तुत न किया हो तो 17 नवंबर को अपने मतदेय स्थल पर पहुंचकर नाम बढ़ाने के लिए प्रारूप-6 पर अपना दावा बीएलओ के पास या निर्वाचक/सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय में प्रस्तुत कर दें। प्रारूप-6 सभी मतदेय स्थलों पर उपस्थित बीएलओ और पदाभिहित अधिकारी के पास नि:शुल्क उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें