फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने दी लौह पुरुष को श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती वरिष्ठ नेता लालसा राय की अध्यक्षता में मनाई गई। कांग्रेसजनों ने दोनों महान हस्तियों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। लालसा राय ने कहा कि पूरा विश्व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का लोहा मानता था। उन्होंने बैंकों की राष्ट्रीयकरण करके साहूकारी प्रथा को समाप्त कराए जाने सहित कई महत्वपूर्ण कार्य किए। वे दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों के उत्थान और देश की एकता और अखंडता की रक्षा करते हुए शहीद हो गई। सरदार बल्लभ भाई पटेल प्रतिभावान व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने 565 बिखरी हुई रियासतों को एक सूत्र में बांध कर भारत की एकता को मजबूत बनाने का काम किया। उन्होंने महात्मा गांधी की हत्या के बाद संघ पर प्रतिबंध लगाने का काम किया। ऐसे व्यक्तित्व वाले व्यक्ति के नाम पर आज वोट के लिए उनके नाम का सहारा लेकर लोगों को गुमराह करने का काम किया जा रहा है। कार्यक्रम में श्यामधारी राम, डा. सुधाकर राम, गुफरान अहमद, ब्रजेश नंदन पांडेय, मुन्नू यादव, इंदल सिंह, मुकेश राय, मालती मिश्रा, राना खातून, सिंगारी गौतम, रामगनेश प्रजापति, महमूद आलम, प्रदीप यादव, अलीहसन समेत अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें