फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी चलाएंगे अनुसूचित जाति को पार्टी से जोड़ने का अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में रविवार को कांग्रेस अनुसूचित विभाग की बैठक जिलाध्यक्ष राजबली राम की अध्यक्षता में हुई। बैठक के मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष और आजमगढ़ मंडल के प्रभारी सुरेंद्र सिंह गौतम ने आजमगढ़, मऊ, बलिया के पदाधिकारियों को बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग की ओर से अनुसूचित जाति को पार्टी से जोड़ने के लिए वृहद कार्यक्रम चलाया है। 14 अक्तूबर को मंडल के सभी मुख्यालयों पर संविधान से स्वाभिमान कार्यक्रम का आयोजन होगा और 22 अक्तूबर को आजमगढ़ मंडल मुख्यालय पर संविधान बचाओ, देश बचाओ सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को देश और प्रदेश के नेता संबोधित करेंगे। उन्होंने तीनों जनपदों के पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया कि गांव-गांव में जाकर लोगों से मिले और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को प्रतिभाग कराए। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव संतोष कटाई, प्रदेश सचिव हीरा राम, मऊ जिलाध्यक्ष जय प्रकाश, सुशील चौधरी, डा. सुधाकर राम, श्यामधारी राम, बनवारी राम, राम आधार, अखिलेश कन्नौजिया, सीता राम, राजकुमार, दिनेश कन्नौजिया, हरिहर प्रसादस, अशोक कुमार, राजकुमार पासवान, अमरनाथ भारती आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें