आजमगढ़। स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई कर रहे सफाईकर्मी के साथ मनबढ़ की ओर से दुर्व्यवहार करने पर उप्र पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। बिलरियागंज के ग्राम पंचायत गौरी नरायनपुर में शनिवार को टोली बनाकर सफाईकर्मियों की ओर से पारसनाथ यादव के नेतृत्व में सफाई की जा रही थी। आरोप है कि गांव के ही मनबढ़ ने सफाई करने से रोक दिया। विरोध करने पर सफाईकर्मी राजकुमार पासवान को मारपीट कर घायल कर दिया। ग्राम प्रधान सूर्यनारायण ने किसी तरह मामले को शांत कराया। आरोप है कि मनबढ़ ने जातिसूचक और जानमाल की धमकी दी। संघ के अध्यक्ष बंसत बौद्ध ने थानाध्यक्ष से मामले को अवगत कराया। क्षेत्राधिकारी ने भी मौका मुआयना किया। थानाध्यक्ष और क्षेत्राधिकारी के आश्वासन के बाद सफाईकर्मी माने। एडीओ पंचायत यादवेन्द्र दत्त पांडेय, दुर्गा प्रसाद राय, ओंकार नाथ, जिलाजीत राय, वीरेन्द्र चौहान, रमेश यादव, जगदीश यादव, टीपू गोंड, अजय मौर्य, राममूरत, रामप्यारे, सविता यादव, मुकेश, शीला, दिनेश आदि थे।