आजमगढ़। आल इंडिया बीएसएनएल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर बुधवार को आजमगढ़ शाखा के पदाधिकारियों ने सीडाट इक्सचेंज के परिसर में धरना दिया। धरने में वक्ताओं ने सेवानिवृत्त बीएसएनएल के अधिकारियों, कर्मचारियों का एक जनवरी 2017 से पेंशन को रिवीजन किए जाने की मांग की। शाखा सचिव ने कहा कि शीघ्र ही अगर मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। धरने में डीआर यादव, सुरेंद्र पाठक, कामता प्रसाद, लालसा यादव, सुखारी यादव, सुत प्रसाद सिंह, जेआर यादव, सीबी सिंह, राजेंद्र यादव सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।