आजमगढ़। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर स्विस काटेज, सेफ हाउस, गेट आदि बनाने का कार्य जोरों पर है। बुधवार को मुख्यमंत्री के निरीक्षण को लेकर सुबह से ही आयोजन में तैनात अधिकारियों तैयारियों को दिशा निर्देश देते रहे। कार्यक्रम स्थल पर पांच स्विस काटेज के साथ ही, छह अस्थायी गेट, एक अस्थाई पीएमओ बना जा रहा है। सभी कार्यों के लिए प्रभारी अधिकारियों की तैनाती की गई है। मंदुरी हवाई पट्टी पर वीवीआईपी लोगों को का प्रवेश वीवीआईपी लाउंज के पास स्थित मुख्य रास्ते से होगा। आम लोगों के लिए छह अस्थाई रास्ते हवाई पट्टी की दीवार को तोड़कर बनाए जा रहे हैं। इन रास्तों से प्रवेश के लिए खड़ंजा आदि लगाने का कार्य भी जारी है। इसके साथ ही मंच के पास पांच स्विस काटेज भी बनाए जा रहे हैं। सेफ हाउस और अस्थायी पीएमओ बनाने का कार्य भी जारी है। प्रत्येक निर्माण के लिए अलग-अलग अधिकारियों को तैनात किया गया है।