फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग शिविर में बच्चें और अभिभावकों ने किया योगाभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया ब्लाक क्षेत्र के नायक नेशनल हॉयर सेकेंडरी स्कूल गड़ेरुआ में मंगलवार को योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालयों के बच्चों के साथ ही अभिभावकों और शिक्षकों ने योगाभ्यास किया। शिविर के दैरान लोगों को योग और प्राणायाम के विभिन्न विधाओं से अवगत कराया गया। योगगुरु इंद्रभान ने भष्मिका, कपालभांति, बाह्य प्राणायाम, अनुलोम-विलोम और प्राणायामों को बहुत ही सूक्ष्मता और वैज्ञानिक पद्धति के तहत बताया। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार के आसनों मंडप आसन, सशक्त आसन, वक्रासन, गोमुखासन, ताड़ासान आदि का भी अभ्यास कराया गया। उन्होंने कहा कि स्वामी रामदेव का कहना है कि कोई भी राष्ट्र तभी समृद्ध और समर्थवान हो सकता है जब उस राष्ट्र के सभी व्यक्ति स्वस्थ और निरोग रहें। इसके लिए योग अत्यंत जरूरी है। इस अवसर पर दुर्गा प्रसाद यादव, लौटू, बिंदुभूषण, नारद पटेल, अनिल नायक, अरविंद नायक, गिरिजेश, संगीता, इंदु, आशीष, श्री निवास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें