ठेकमा। बरदह बाजर में सोमवार को बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। लालगंज विधायक आजाद अरिमर्दन, राहुल राय, हरिश्चंद्र गौतम के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जुलूस भी निकाला। झांकियों से भरदा तिराहे घंटों जाम रहा। हरदा बाजार में पूर्व सांसद डॉ. बलराम ने कहा कि बाबा साहेब का सपना तभी पूरा होगा जब पूरा समाज शिक्षित होगा। इसलिए लड़के और लड़कियों को समान रूप से शिक्षा दिलवाएं। सभी को संगठित होकर किसी के बहकावे में न आकर संगठन के लिए काम करना होगा। विधायक आजाद अरिमर्दन ने कहा कि बाबा साहेब सभी गरीबों के मसीहा थे। सुभाष चन्द्र, डा. हरिराम भास्कर आदि थे।