फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक कल्याण मेले में दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्टीनगंज। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित लोक कल्याण मेले में उपस्थित सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के क्रियान्वन संबंधी जानकारी प्रदान की गई। मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि सरकार की ओर से पहले जिसकी खतौनी होती थी उसी किसान को दुर्घटना बीमा का लाभ मिलता था। अब परिवार को भी किसान दुर्घटना बीमा का लाभ मिलेगा। तहसीलदार मनीष कुमार ने खतौनी में अंश निर्धारण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पूर्ति निरीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री बीमा योजना के तहत प्रत्येक पात्र गृहस्थी कार्ड धारक परिवार को पांच लाख होगा। बीमा का फार्म तहसील में उपलब्ध है। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद सिंह ने शासन की तरफ से संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से वर्णन किया गया। अवधेश नारायण सिंह, सतीश कुमार, प्रमोद कुमार सिंह, बजरंग बहादुर सिंह, विनीत जायसवाल, अभिषेक यादव, इन्द्रपति सिंह, ज्योति प्रताप सिंह, आशुतोष, संतोष कुमार, चन्दन सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें