फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को डीजीपी से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के असवनिया गांव में हुए युवक की हत्या के मामले में पिता ने डीजीपी को पत्रक भेज कर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गांव में ही आयोजित किसी वैवाहिक समारोह में शामिल होने गए असवनिया गांव निवासी अजीत की लाश 8 मार्च को गांव के ही एक कुएं से बरामद हुई थी। उसके पिता श्यामा यादव ने गांव के ही दो व्यक्तियों मुकेश सिंह उर्फ पिंटू सिंह पुत्र स्व. त्रिभुवन सिंह और अमित यादव पुत्र जियालाला यादव के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकेश को हिरासत में लिया और दो दिनों तक थाने पर बैठाने के बाद छोड़ दिया। अब नामजद आरोपी साक्ष्य मिटाने में जुटे है और लगातार जानमाल की धमकी भी दे रहे है। श्यामलाल का आरोप है कि बरदह थाने पर शिकायत के बाद भी पुलिस मौन साधे हुए है। जिला स्तर पर भी अधिकारियों को कार्रवाई की मांग को लेकर पत्रक दिया, इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुत्र की हत्या से व्यथित वृद्ध पिता श्यामा यादव को जब एसपी दरबार और बरदह थाना पुलिस से मदद नहीं मिली तो उसने 17 मार्च को डीजीपी के नाम पत्रक भेज कर न्याय की गुहार लगाई है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें