बूढनपुर। कोयलसा में प्रधान संघ की बैठक शनिवार को हुई। मुख्य अतिथि प्रदेष सचिव राजेश सिंह ने प्रधानों की समस्याएं सुनीं। ब्लाक अध्यक्ष चन्द्रजीत यादव ने ब्लाक के अधिकारियों के उत्पीडन के बारे में बताया। कहा कि ब्लाक के कर्मचारियों और अधिकारी जांच के नाम पर धनउगाही करते है। आवास और शौचालय के निर्माण में कमीशन मांगा जाता है। इसके चलते आवास और शौचालय आधे अधूरे रह जाते हैं। कमीशन न देने पर अधिकारियों की ओर से प्रधानों को प्राथिमिकी दर्ज कराने और रिकवरी की धमकी दी जाती है। जांच के नाम पर बीडीओ की ओर से धन की मांग की जाती है। सरकार से मनरेगा की मजदूरी 175 रुपया तय है, लेकिन मजदूरों को 250 रुपया देकर काम करवाना पड़ता है। हर काम में नाम पर 10 फीसदी सचिव, आठ फीसदी बीडीओ और पांच फीसदी मनरेगा जेई को देना पड़ता है। प्रदेश सचिव ने कहा कि संघ चुप नहीं बैठेगा। प्रधानगण धरना प्रदर्शन करेंगे। प्रधानों ने सचिव संजय गुप्ता और महेन्द्र यादव के तबादले की मांग की। धर्मेन्द, मो. जैद, अवधेश, विनोद, बलवन्त, विन्धाचल, बजरंगी, पप्पू मौजूद रहे।