फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैलेश राय पुन: बनाए गए जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक के संरक्षक मंडल और पदाधिकारियों की बैठक रविवार को गांधी गुरुकुल इंटर कालेज भंवरनाथ में शैलेश राय की अध्यक्षता में हुई। संरक्षक केदार नाथ सिंह ने प्रदेश संरक्षक और विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप के अनुमोदन पर नई कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें शैलेश राय को पुन: जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा एक बार फिर बालकेश दुबे को भी जिलामंत्री का दायित्व दिया गया। कोषाध्यक्ष बलवंत श्रीवास्तव को बनाया गया। संरक्षक ने बताया कि पुरानी कार्यकारिणी यथावत रखते हुए संयुक्त मंत्री हिमांशु राय, जीतलाल और जफर अहमद को चुना गया। अमित गुप्ता को आय-व्यय निरीक्षक बनाया गया। मंडल अध्यक्ष शेषनाथ मिश्र और मंडल मंत्री सुनील राय, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश सिंह ने पदाधिकारियों को नव वर्ष की शुभकामना देते हुए संगठन को मजबूत बनाए जाने पर बल दिया। बैठक में कमलाकांत सिंह, सभाजीत सिंह, रमाकांत राय, प्रेम चंद्र श्रीवास्तव, सत्यराम गिरी, डॉ. सुधीर श्रीवास्तव सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें