फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समायोजित शिक्षामित्रों ने कोर्ट के फैसले को बताया अमानवीय

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उप्र शिक्षामित्र शिक्षक कल्याण समिति आजमगढ़ मंडल की बैठक सोमवार को कुंवर सिंह उद्यान में हुई। बैठक को संबोधित करते हुुए जिलाध्यक्ष राममिलन प्रजापति ने कहा कि समायोजित शिक्षामित्रों का शिक्षक पद पर 25 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट द्वारा रद्द होने के बाद शासन द्वारा जब तक यह निर्णय नहीं ले लिया जाता कि समायोजित शिक्षामित्र शिक्षक किस पद पर और उन्हें क्या वेतन मान दिया जाएगा। तब तक शिक्षा मित्र शिक्षक आंदोलन के अलावा शिक्षण कार्य नहीं करेंगे। प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एके पंकज और मंडलाध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा कि यदि शासन और प्रशासन द्वारा तत्काल अविलंब समायोजित शिक्षामित्रों के भविष्य का फैसला नहीं किया गया तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे। जल्द ही वृहद आंदोलन के साथ विधान भवन लखनऊ का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर प्रवीण चौबे, अरविंद शर्मा, कन्हैया लाल, तहसीलदार, चंद्रजीत यादव, दुर्गविजय यादव, राकेश यादव, मंजू, हेमलता, पूनम सिंह, सुशीला सिंह, सुनील कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें