फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: यातायात नियम तोड़ने पर एक माह में 110 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। ई-चालान से ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग का काम जहां आसान हुआ है, वहीं वाहन स्वामियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रोजाना शहर के प्रमुख चौराहों पर लगे पुलिसकर्मी मोबाइल से यातायात नियम तोड़ने पर प्रतिदिन चार से पांच सौ तक वाहनों के चालान काट रहे हैं लेकिन वाहन स्वामियों तक इसकी सूचना नहीं पहुंच रही। जिससे वाहन स्वामी परेशान हो रहे हैं। वहीं यातायात व परिवहन नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। मई माह में 110 वाहन चालकों का लाइसेंस निलंबित किया है।
विज्ञापन

ई-चालान की सूचना वाहन स्वामियों को एसएमएस के जरिये भेजी जाती है। वाहनों के पंजीयन प्रमाणपत्र पर गलत मोबाइल नंबर दर्ज होने और नंबर बदल जाने के कारण ई-चालान की सूचना वाहन स्वामियों तक नहीं पहुंच पाती। ई-चालान होने के बाद एक सप्ताह तक वाहन स्वामी खुद ही ऑनलाइन जुर्माना जमा कर सकते हैं। इसके बाद चालान को परिवहन विभाग और फिर कोर्ट भेज दिया जाता है। ऐसे में वाहन स्वामियों को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में उपस्थित होना पड़ता है। तय समय में जुर्माना जमा न करने पर इसकी राशि भी बढ़ा दी जाती है। वहीं ऐसे चालानों की सूची परिवहन विभाग को भेज दी जाती है। जिससे वाहन स्वामियाें के ड्राइविंग लाइसेंस को भी निलंबित कर दिया जाता है। वहीं प्रवर्तन विभाग की टीम द्वारा मई माह में यातायात नियम तोड़ने पर कुल करीब 110 वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।
ई-चालान की सूचना मैसेज के जरिये वाहन स्वामियों को दी जाती है। कुछ मामलों में दिक्कतें आ रही हैं। ऐसे में लोगों को अपना मोबाइल नंबर अपडेट कराने की जरूरत है। वहीं यदि कोई वाहन चालक यातायात नियम को तोड़ता है तो उसका भी ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किया जाता है। मई माह में विभाग द्वारा यातायात नियम तोड़ने वाले करीब 110 वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। - अतुल कुमार यादव, एआरटीओ प्रवर्तन आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें