फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मारपीट की चार घटनाओं में 11 लोग हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। महराजगंज, रौनापार, बिलरियागंज व सिधारी थाना क्षेत्र में मारपीट की अलग-अलग घटनाएं हुईं। इन घटनाओं में कुल 11 लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं पीड़ित पक्ष की तहरीर पर संबंधित थानों की पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। महराजगंज थाना क्षेत्र के नौबरात तिपुरारपुर खालसा गांव निवासी इंद्रावती देवी (55) पत्नी स्व. चंद्रभान यादव की जमीन पर शुक्रवार को पट्टीदार बोआई कर रहे थे। विरोध करने पर पट्टीदारों ने इंद्रावती देवी, रबीना (22), शिवांगी (17) पुत्री स्व. चंद्रभान को मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं दूसरी पक्ष के जलसा (70) पुत्र स्व. रामबली, बिमला देवी (44) पत्नी बिरेंद्र गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन

रौनापार
थाना क्षेत्र के पुराबाल नारायण गांव निवासी राम निहोर यादव (53) शुक्रवार को घर पर थे। रात करीब 8.30 बजे गांव के कुछ लोग घर का दरवाजा तोड़ रहे थे। मना करने पर राॅड से मार कर घायल कर दिया। सिधारी थाना
क्षेत्र के जयरामपुर गांव निवासी राधेश्याम (50) शुक्रवार की रात 11 बजे अपनी पत्नी संगीता के साथ मड़ई में सोए थे। तभी पाटीदार ने जमीनी विवाद को लेकर लाठी डंडे से मारने लगे। घायल होने पर परिजन जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बिलरियागंज थाना क्षेत्र
के ककरही गांव निवासी सावित्री (50) पत्नी स्व. गोरख शनिवार की सुबह सात बजे पट्टीदार से जमीनी विवाद को लेकर बात-विवाद हो गया। देखते ही देखते लाठी डंडे चलने लगे। बीच बचाव करने आई पूनम (25) पत्नी रमेश, गुंजन (26) पत्नी प्रदीप यादव को भी मारने लगे। हालत गंभीर देख परिजन जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें