फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मूर्ति स्थापना के विवाद में 11 लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम शेरवा में दीपावली पर्व के अवसर पर मां लक्ष्मी की प्रतिमा रखने के लिए शनिवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी बढ़ने पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार आरक्षी सागर सिंह ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों ही पक्ष मूर्ति स्थापना को लेकर अड़े रहे। थाना प्रभारी निहार नंदन ने बताया कि शांति भंग की आशंका पर 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें महेंद्र सोनकर, सुरेश सोनकर, संदीप सोनकर, दिलीप सोनकर, दीपक सोनकर, शक्ति सोनकर, मनोज सोनकर, राजकुमार, फुन्नन लाल, जयप्रकाश और मजेलाल शामिल हैं। सभी आरोपी सरायमीर थाना क्षेत्र के शेरवा पूरवा गांव का निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें