फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

105 लीटर, 235 शीशी शराब संग दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को भी विभिन्न जगहों से पुलिस ने 105 लीटर व 235 शीशी अवैध शराब बरामद करते हुए दो अवैध शराब कारोबारियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। पुलिस ने दोनो अवैध शराब कारोबारियों के पास से यूरिया, नौसादर व नमक आदि भी बरामद किया है। शहर कोतवाली पुलिस अवैध शराब कारोबारियों की तलाश में जुटे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बद्दोपुर में बबलू सिंह के मकान में भारी मात्रा में अवैध शराब मौजूद है। जहां अपमिश्रित शराब तैयार कर सप्लाई की जाती है। इस सूचना पर पुलिस टीम बद्दोपुर गांव निवासी बबलू सिंह के घर पर पहुंच गई। मौके पर बबलू सिंह पुत्र यदुनाथ सिंह मिल गया। जिसे पकड़ने के बाद पुलिस ने घर की तलाशी लिया तो अभियुक्त के घर से 20-20 लीटर के पांच जरीकेन में 100 लीटर अवैध शराब, चार पेटियों में 180 शीशी देशी शराब व पांच किग्रा यूरिया, नौशादर व नमक, एक बाइक बरामद किया। पूछताछ में उसने बताया कि वह आहोपट्टी स्थित मुन्ना सिंह के देशी शराब ठेके से शराब लेता था और उसे अपमिश्रित कर बेचता था। इसी क्रम में आबकारी निरीक्षक हरींद्र कृष्णन व प्रधान आबकारी सिपाही अशफाक अहमद क्षेत्र आठ मार्टीनगंज व आबकारी सिपाही रियाजुद्दीन प्रवर्तन-दो की संयुक्त टीम ने बरदह थाना क्षेत्र के महुवारी गांव छापेमारी की कार्रवाई किया। गांव निवासी सत्यम राय पुत्र कलंदर राय अपने घर में नकली शराब तैयार कर बेचते पाए गए। मौके से टीम ने एक जरिकेन में पांच लीटर अवैध शराब व 55 शीशी देशी शराब बरामद किया। इसके साथ ही मौके से 500 ग्राम यूरिया व 200 ग्राम नौशादर भी मिला। टीम ने सत्यम राय को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें