फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

104 लीटर शराब बरामद, छह गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत शनिवार को जनपद पुलिस ने 104 लीटर अवैध शराब बरामद किया। इसके साथ ही छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया।
विज्ञापन

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मेहनाजपुर पुलिस ने 17 लीटर अवैध शराब के साथ सकिया बकिया गांव के पास से रवि राजभर निवासी नरायणपुर को गिरफ्तार किया। मेंहनगर पुलिस ने श्यामप्यारे राजभर निवासी रसुलपुर थाना मेंहनगर को 20 लीटर शराब के साथ पकड़ा। इसी क्रम में फूलपुर कोतवाली पुलिस ने 18 लीटर अवैध शराब के साथ मुन्ना लाल निषाद को गिरफ्तार किया। वहीं विरेंद्र कुमार निवासी शनीचर बाजार को 18 लीटर शराब के साथ पकड़ा। जयप्रकाश उर्फ मुन्ना निवासी कस्बा फूलपुर को 15 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। रमेश यादव निवासी गोबरहा थाना फूलपुर 16 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें