फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: संपूर्ण समाधान दिवस पर 103 शिकायतें, पांच का समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य की अध्यक्षता में शनिवार को मार्टीनगंज तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 103 मामले आए जिसमे से मात्र पांच मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष 98 मामलों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत करने के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तायुक्त निस्तारण करने के निर्देश दिए। कहा कि इसमे किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। जन समस्याओं का गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्ध निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। संपूर्ण समाधान दिवस पर प्राप्त मामलों में राजस्व विभाग के 68, पुलिस के छह, विकास के दो एवं अन्य के 27 मामले शामिल है। जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन-जिन विभागों से संबंधित आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं, उसे जल्द से जल्द शत प्रतिशत गुणवत्तायुक्त निस्तारित करें। कहा कि यदि समस्याओं का निस्तारण प्रारम्भिक स्तर पर ही कर दिया जाए तो जनता को मुख्यालय तक नहीं जाना पड़ेगा। अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर प्रारंभिक स्तर पर ही जन समस्याओं का निस्तारण करें। मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी, उप जिलाधिकारी मार्टीनगंज, तहसीलदार मार्टीनगंज, डीएफओ व उप कृषि निदेशक मुकेश कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
मेंहनगर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस एसडीएम रामानुज शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान कुल 37 शिकायतें आईं जिसमें मात्र चार का मौके पर निस्तारण किया गया। बाकी मामलों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें