फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 1022 छात्रों ने दी कंपार्टमेंट परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा शनिवार को कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित कराई गई। परीक्षा के लिए कुल 1123 छात्र पंजीकृत थे, जिसमें 1022 छात्रों ने परीक्षा दी और 101 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। जिला विद्यालय निरीक्षक उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कंपार्टमेंट परीक्षा के तहत 10वीं और 12वीं के अलग अलग विषयों की परीक्षा कराई गई, जिसमें कुल 1123 छात्र पंजीकृत थे। जिसमें हाईस्कूल के 757 व इंटरमीडिएट के 366 छात्र-छात्राएं शामिल थे। शनिवार को प्रथम पाली शिब्ली नेशनल इंटर कालेज में हाईस्कूल की अंक सुधार परीक्षा हुई। जिसमें पंजीकृत 757 छात्रों के सापेक्ष 681 छात्र-छात्रा उपस्थित थे। 76 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा राजकीय बालिका इंटर कालेज आजमगढ़ में हुई। जिसमें पंजीकृत 366 छात्रों में से 341 ने परीक्षा दी जबकि 25 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें