आजमगढ़। संयुक्त शिक्षा निदेशक की आख्या पर तीन परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों को मंगलवार को कड़ी चेतावनी जारी किया गया। जेडी ने अपने निरीक्षण आख्या में बताया कि 8 फरवरी को हुई परीक्षा के दौरान उन्होंने गांधी गुरूकुल इंटर कालेज भंवरनाथ, सरस्वती बालिका इंटर कालेज किशुनदासपुर व गांधी इंटर कालेज किशुनदासपुर परीक्षा केंद्रों का दौरान किया था। सभी केंद्रों पर सीसी टीवी व वायस रिकार्डर क्रियाशील नहीं मिले। इतना ही नहीं लाइट व जेनरेटर की भी व्यवस्था नहीं पाई गई। जेडी के इस निरीक्षण आख्या के आधार पर डीआईओएस डॉ. वीके शर्मा ने तीनों विद्यालयों के केंद्र व्यवस्थापकों को कड़ी चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही सीसी टीवी व वायर रिकार्डर को हर हाल में परीक्षा के दौरान क्रियाशील रखने का निर्देश दिया है।