फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड बनवाने के लिए भटक रहे हैं लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्टीनगंज। तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लोग आधार कार्ड पंजीकरण कराने, नया बनवाने और नाम संशोधन कराने के लिए दर-दर भटक रहे हैं। क्योंकि मार्टीनगंज बाजार में स्थित यूनियन बैंक शाखा में इसकी कोई व्यवस्था नहीं है। आज सरकारी कामकाज, बैंक, विभिन्न परीक्षाओं और अस्पतालों या कोई अन्य कार्य बिना आधार कार्ड के संभव नहीं है। इन परिस्थितियों में लोगों को 18 से 20 किलोमीटर की दूरी तय कर ठेकमा यूनियन बैंक या सरायमीर यूनियन बैंक में जाना पड़ता है। वहां से लौट कर आए उपभोक्ताओं का कहना है कि इन बैंकों में चार बजे भोर में ही लंबी लाइन लग जाती है और वहां निश्चित रूप से केवल 20 ही लोगों का आधार पंजीकरण हो पाता है। बाकी लोगों को वापस लौटना पड़ता है। बनगांव निवासी अखंड प्रताप सिंह, राजेंद्र राय, विरेंद्र सिंह, सत्यजीत यादव, अजय यादव आदि का कहना है कि इस परिस्थिति में आधार कार्ड बनवाना मुश्किल हो गया। उपजिलाधिकारी मार्टीनगंज प्रकाश चंद्र ने कहा कि हमें अब तक ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली थी। लोगों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें