फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटली के हाथों मिला था साहित्य अकादमी का पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी से जुड़ी कुछ यादों को साझा करते हुए साहित्य भूषण सम्मान से सम्मानित वरिष्ठ कवि डॉ. राजाराम सिंह ने बताया कि तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेयी के हाथों से मुंबई के बिड़ला मातश्री गृह हाल में मुझे महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी का पुरस्कार मिला था। मंच पर पुरस्कार प्राप्त करने के बाद मैंने अटलजी से दो तीन बातें की। मैंने कहा कि आपका स्वास्थ्य ठीक है तो उन्होंने कहा हां। मैंने कहा कि आज आप की एक कविता जरूर हो जाए। उन्होंने कहा कि आज आप लोगों का दिन है इसलिए आज मेरी कविता नहीं होगी। इन बातों से उनकी सहृदयता और बड़प्पन का अंदाजा लगाया जा सकता है। उनके हाथ से पुरस्कार पाकर मैं अपने आप को धन्य समझता हूं। आज देश ने एक महान जननेता को खो दिया, जिसकी भरपाई होना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें