फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई रहा भटक, किसी को मिली डबल छात्रवृति

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर। सठियांव विकास खंड के मुबारकपुर इंटर कालेज और अंसार गर्ल्स कालेज के सैकड़ों छात्रों के खातों में डबल छात्रवृत्ति पहुंच गई है। विद्यालयों की प्रबंध समिति में भी हड़कंप मचा हुआ है। मुबारकपुर इंटर कॉलेज मुबारकपुर के 134 छात्र छात्राओं और अंसार गर्ल्स कॉलेज की 168 छात्राओं ने प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। साथ ही केंद्र सरकार के अल्पसंख्यक विभाग से भी ऑनलाइन आवेदन किया गया था। जब छात्रवृत्ति छात्र-छात्राओं के बैंक खाते में प्रदेश सरकार की छात्रवृत्ति दो हजार से तीन हजार, केंद्रीय विभाग से छह हजार से आठ हजार के बीच पहुंच गई। इसकी जानकारी होने पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने उक्त विद्यालय को नोटिस जारी करते हुए कहा कि तत्काल प्रदेश सरकार द्वारा भेजी गई छात्रवृति की धनराशि समस्त छात्र छात्राएं विभाग को वापस कर दें अन्यथा एफआईआर की कार्रवाई की जाएगी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आजमगढ़ द्वारा दी गई नोटिस से छात्र छात्राओं सहित विद्यालय समिति में हड़कंप मचा हुआ है। इस सम्बंध में अंसार गर्ल्स कॉलेज के लिपिक मुहम्मद सऊद ने बताया कि जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय से नोटिस प्राप्ति के बाद डबल छात्रवृति पाने वाली छात्राओं को सूचित कर वसूली की कार्रवाई विद्यालय द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें