फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडाल की चौड़ाई बढ़ाने और सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को मंदुरी हवाई पट्टी पर 11.35 बजे पहुंचे। कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के दौरान पंडाल की चौड़ाई बढ़ाने तथा हवाई पट्टी के अंतिम छोर को खाली रखने सफाई और पानी की पर्याप्य व्यवस्था किए जाने को कहा। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान तैयारियों से वे संतुष्ट दिखे। दोपहर 1.30 बजे वे हेलीकाप्टर से वाराणसी रवाना हो गए। हवाई पट्टी पर मंच से लेकर अंतिम सिरे तक जर्मन हैंगर और अन्य पंडाल लगाए जा रहे हैं। अंतिम छोर की बाउंड्री को तोड़ दो गेट बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान अंतिम छोर पर कुछ स्थान खाली छोड़ने का निर्देश दिया। कहा कि वहां तक पंडाल लगाने से अच्छा है कि उसकी चौड़ाई को कुछ और बढ़ा दिया जाए। इसके साथ ही उन्होंने मंच की चौड़ाई और ऊंचाई आदि भी देखी। सीढ़ियों की चौड़ाई कम होने पर उन्होंने इसे और चौड़ा करने सुरक्षा व्यवस्था एकदम चाक-चौबंद रखने को कहा। जनपद के लिए कुछ और योजनाओं के बारे में पूछने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि रिजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत मंदुरी हवाई पट्टी का विस्तार जल्द ही हवाई अड्डे के रूप में किया जाएगा। जल्द ही जनपदवासियों को इसकी भी सौगात मिलेगी। उन्होंने कहा कि दोनों सेवाओं की शुरुआत से पूर्वी यूपी औद्योगिक विकास के पटल पर आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें