आजमगढ़। सीडीओ अनिल कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक हुई। सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित नक्शा-प्रोफार्मा को डाटा के अनुसार अपडेट जल्द से जल्द कराने के निर्देश दिए गए। सीडीओ ने कहा कि लक्ष्यों के सापेक्ष प्रगति करना सुनिश्चित करें। 50 लाख से ऊपर की निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय-सीमा के अंदर पूर्ण करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने सीएमओ डा. रविन्द्र कुमार को निर्देशित किया कि मौसम को देखते हुए दवाओं की उपलब्धता, एंबुलेंस की स्थिति ठीक रखें। छात्रवृत्ति का वितरण, वृद्धवस्था पेंशन, विधवा पेंशन, महिला हेल्पलाइन आदि की भी समीक्षा की। पेंशन का लाभ पात्रों को देने और अपात्र को हटाने को कहा। पीडी दुर्गादत्त शुक्ल, डीडीओ रवि शंकर राय, डीसी मनरेगा बीबी सिंह, डीपीआरओ, डीआईओएस विनोद कुमार शर्मा, बीएसए देवेन्द्र कुमार पाण्डेय आदि थे।