फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफडीए ने की छापेमारी, भरे नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर/मेंहनगर/अहरौला। एफडीए की ओर से विभिन्न बाजारों में छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के नमूने भरे गए। छापेमारी की डर से किराना और मिठाई की दुकानें धड़धड़ बंद हों गईं। कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। फूलपुर में नगर और उदपुर बाजार में मिष्ठान की दूकानों पर नमूने भरे गए। टीम के आने की जानकारी होने पर कस्बा की दुकानें बंद हो गईं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी किशुन चौहान, बाबूराम की टीम ने माहुल मोड़ के इस्लामुद्दीन, बाराबँकी स्वीट हाउस, ऊदपुर गांव स्थित विशाल स्वीट्, हाउस और मनोज गुप्ता की मिठाई की दूकान से नमूने लिए। अहरौला में एसडीएम और खाद्य विभाग की टीम के आने की जैसे ही खबर मिली सभी दुकानों के शटर गिर गए। टीम को चांदनी चौक पर नागेन्द्र मोदनवाल की दुकान खुली मिली। जहां से टीम ने कालाजाम का सैंपल लिया। मेंहनगर कस्बे में खाद्य विभाग की टीम ने वर्मा मिष्ठान भंडार नमूना लिया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके राय ने बताया कि नमूनों को जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें